GITS के चार विद्यार्थियों का इण्डिया सीमेंट में चयन


GITS के चार विद्यार्थियों का इण्डिया सीमेंट में चयन

ग्रेजुएट इन्जिनियर ट्रेनी के पद पर चयन हुआ

 
gits

उदयपुर,15 मार्च 2024। गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज (गिट्स) में भारत की प्रमुख सीमेंट कम्पनी "इण्डिया सीमेंट" में मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल इन्जिनियरिंग विभाग के चार विद्यार्थियों का ग्रेजुएट इन्जिनियर ट्रेनी के पद पर चयन हुआ।

संस्थान के निदेशक डाॅ. एन. एस. राठौड ने बताया कि इण्डिया सीमेंट भारत की नवीं सबसे बडी सीमेंट मेन्यूफेक्चरिंग कम्पनी हैं। जो 1946 से 3000 से ज्यादा कर्मचारियों के साथ भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर के नवनिर्माण में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। इसका मुख्यालय चैनई में स्थित हैं। इसके प्रमुख उत्पाद शंकर सीमेंट केरोमण्डल व राशि गोल्ड हैं।

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि केम्पस ड्राइव में कम्पनी ऑफिशियल ने लिखित परीक्षा, टेक्नीकल इन्टरव्यू एवं एच. आर. के माध्यम से गिट्स के मैकेनिकल इन्जिनियरिंग विभाग के दो विद्यार्थी देवेन्दर सिंह धौंसी, महिपाल सिंह राणावत एवं इलेक्ट्रिकल इन्जिनियरिंग विभाग के दो विद्यार्थी योगेश व्यास और बादल सिंह का चयन ग्रेजुएट इन्जिनियर ट्रेनी के पद पर किया। वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ ने चयनित विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal