अहमदाबाद विमान हादसे में उदयपुर के 5 यात्री भी शामिल


अहमदाबाद विमान हादसे में उदयपुर के 5 यात्री भी शामिल 

अधिकारियों ने परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया

 
Air Crash

अहमदाबाद/उदयपुर 12 जून 2025। गुजरात के अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली उड़ान संख्या AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अहमदाबाद से दोपहर 13:38 बजे रवाना हुई इस उड़ान में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, 1 कनाडाई नागरिक है और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है।

लंदन जा रही इस फ्लाइट में 242 लोग मौजूद थे। इनमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी थे। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार उदयपुर ज़िले के 4 यात्री जिसमे सहेलियों की बाड़ी उदयपुर निवासी संजीव उर्फ़ पिंकू मोदी के 24 वर्षीय शुभम और 22 वर्षीया पुत्री शगुन भी त्रासदी के शिकार बने। वहीँ मावली ब्लॉक के वरदीचंद मेनरिया और वल्लभनगर के मेनार गांव के प्रकाश मेनारिया भी इसी प्लेन में सवार थे। इसके अतिरिक्त मूलतः उदयपुर ज़िले के गोगुन्दा निवासी हाल हिम्मतनगर गुजरात की निवासी पायल खटीक भी त्रासदी की शिकार हुई है।  पायल लंदन में एमबीबीएस की पढाई के लिए जा रही थी। 

शुभ और शगुन मोदी, शहर के प्रमुख मार्बल व्यवसायी संजीव उर्फ़ पिंकू मोदी के पुत्र और पुत्री हैं। हादसे की खबर जैसे ही उदयपुर पहुंची, पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। प्रशासनिक स्तर पर भी इस मामले को गंभीरता से लिया गया है।

कलक्टर नमित मेहता और एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह स्वयं सहेली नगर स्थित संजीव उर्फ़ पिंकू मोदी के निवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटनाक्रम की जानकारी ली। अधिकारियों ने परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

एयर इंडिया की फ्लाइट AI 172 से जुड़ी घटना के मद्देनजर, यात्रियों की पूछताछ और सहायता के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर बनाया गया है। कृपया ‪+91 99741 11327‬ पर कॉल करें। सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अहमदाबाद अब सीमित उड़ानों के साथ चालू है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal