उदियापोल सर्कल से निगम परिसर तक स्थानांतरित होंगे 40 पेड़
पर्यावरण संरक्षण को लेकर निगम आयुक्त की अनूठी पहल
आज रात्रि 11 बजे से शुरू होगा कार्य - वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद
उदयपुर 8 अप्रैल 2026 - एलिवेटेड रोड कार्य के चलते किए जाएंगे स्थानांतरित। आज रात्रि 11 बजे से शुरू होगा कार्य। वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद। उदयपुर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनूठी पहल की जा रही है।
उदयपुर शहर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के कारण उदियापोल सर्कल से लगभग 40 छोटे एवं बड़े पेड़ निगम परिसर में स्थानांतरित कर एक नया अध्याय प्रस्तुत किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शहर में एलिवेटेड रोड का कार्य प्रगतिरत है , इसी को लेकर उदियापोल सर्कल के मध्य एलिवेटेड रोड का एक पिलर खड़ा किया जाएगा। इस कारण यहां स्थित लगभग 40 छोटे एवं बड़े पेड़ों को सीधा नुकसान हो रहा था। लेकिन निगम द्वारा 40 पेड़ को उदियापोल से निगम परिसर में स्थानांतरित कर पर्यावरण संरक्षण में नया अध्याय जोड़ा जाएगा।
विशेषज्ञों की देखरेख में संपन्न होगा कार्य। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि पेड़ शिफ्टिंग को लेकर निगम द्वारा अनुभवी कार्यकारी एजेंसी का चयन किया गया है, साथ ही इस कार्य में विशेषज्ञों को भी सम्मिलित रखा जाएगा जिससे स्थानांतरित होने वाले सभी पेड़ो को सत प्रतिशत जीवित रखा जा सके एवं उन्हें किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचे। आज रात्रि 11 बजे से शुरू होगा कार्य। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के अनुसार निगम द्वारा पेड़ शिफ्टिंग का कार्य गुरुवार रात्रि 11 बजे से प्रारंभ किया जाएगा।
इस दौरान सुरक्षा कारणों के चलते नगर निगम कार्यालय से उदियापोल मार्ग तक अन्य वाहनों की आवाजाहि बंद रखी जाएगी। आयुक्त खन्ना ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर निगम द्वारा किए जा रहे इस कार्य में अपना सहयोग देवे।
#UdaipurNews #RajasthanNews #UdaipurDevelopment #EnvironmentProtection #TreeRelocation #GreenUdaipur #SmartCityUdaipur #UrbanDevelopment #EcoFriendly #RajasthanUpdates #LocalNewsUdaipur #SustainableIndia #UdaipurMunicipalCorporation
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
