बार एसोसिएशन उदयपुर द्वारा 50 वर्षों की गौरवशाली सेवाओं के लिए 42 वरिष्ठ अधिवक्ताओं का मानद सदस्य सम्मान समारोह आयोजित

समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के विधि क्षेत्र में दिए गए योगदान, अनुभव एवं अधिवक्ता समाज के प्रति उनकी दीर्घकालीन सेवाओं की सराहना की गई

 | 
Bar Association Udaipur Felicitation Program

 

Udaipur Times News, उदयपुर 27 नवंबर 2026  । बार एसोसिएशन, उदयपुर द्वारा आज बार सभागार में अधिवक्ता जगत में 50 गौरवशाली वर्षों की अविस्मरणीय सेवाएं प्रदान करने वाले 42 वरिष्ठ अधिवक्तागण के सम्मान में मानद सदस्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के महासचिव लोकेश गुर्जर के द्वारा साधारण सभा की बैठक में रखे गए प्रस्ताव के अनुसार बार एसोसिएशन के सभी मानद सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ अधिवक्तागण को बुके भेंट कर, उपरना ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में सम्मानित होने वाले वरिष्ठ अधिवक्तागण में महेन्द्र सिंह चौहान, गणेश लाल नागदा, राजेन्द्र सिंह हिरन, शकुन्तला जोशी, केसरी मल सेठी, कन्हैया लाल चोरड़िया, कंचन सिंह हिरन,रोशन लाल कुणावत, शंकर लाल भदादा, शान्ति लाल चपलोत, गोपाल दास सनाढ्य, श्याम सुन्दर शर्मा, सुरेश चन्द्र श्रीमाली, चाँद मल सांखला, प्रमोदिनी बक्षी, सम्पत लाल बोहरा, गौतम लाल सिरोहिया,  प्रदीप कुमार पालीवाल, हुकमी चन्द सांगावत, प्रकाश चन्द्र पानेरी (गुर्जरगौड़), शम्भू सिंह राठौड़, भीम सेन शर्मा, चन्द्र किरण शाकद्विपी, जय कृष्ण दवे, हर्ष कुमार मेहता, सुरेश चन्द्र त्रिवेदी, त्रिभुवन नाथ पुरोहित, कनक कुमार मेहता, गणेश लाल डांगी, कुन्दन सिंह सोनी, ख्याली लाल कुमठ, मांगी लाल जैन, महेश चन्द्र शर्मा (एम.एम.), पन्ना लाल मारू, खुबी लाल सिंघवी, पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी, अली मोहम्मद सिन्धी, नकुल देव शर्मा, प्रफुल्ल करणपुरिया, राज सिंह राजावत, ऋषभ कुमार जैन एवं इन्द्र कुमार भट्ट एवं शंकर लाल भंडारी शामिल रहे वर्ष पर सार्थक योगदान में रोशन लाल जैन ओर विजय शर्मा को सम्मानित किया।

Bar Association Udaipur

समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के विधि क्षेत्र में दिए गए योगदान, अनुभव एवं अधिवक्ता समाज के प्रति उनकी दीर्घकालीन सेवाओं की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं का अनुभव एवं मार्गदर्शन युवा अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उनके योगदान से अधिवक्ता जगत समृद्ध हुआ है।

कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, उपाध्यक्ष महेन्द्र मेनारिया, महासचिव श्री लोकेश गुर्जर, सचिव आशीष कोठारी, वित्त सचिव धर्मेंद्र सोनी, पुस्तकालय सचिव विनोद औदिच्य, समस्त सहवृत सदस्य बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य रतन सिंह राव,पूर्व अध्यक्ष, पूर्व महासचिव, युवा अधिवक्तागण एवं महिला अधिवक्तागण सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन रामकृपा शर्मा एवं महासचिव श्री लोकेश गुर्जर द्वारा किया गया। समारोह के अंत में उपस्थित सभी अधिवक्तागण के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News