उदयपुर में आज बुधवार को 5 कोरोना पॉजिटिव मिले
उदयपुर में अब तक कुल पॉजीटिव संख्या 629
| Jun 17, 2020, 19:18 IST
कुल कोरोना पॉजिटिव 629 है। इनमे से 565 ठीक हो चुके है जबकि 564 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। कुल एक्टिव केस 60 है।
उदयपुर 17 जून 2020 । उदयपुर जिले में आज बुधवार को 5 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। आज बुधवार रात तक प्राप्त हुई रिपोर्ट में 5 कोरोना पॉजीटिव पाए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि बुधवार को जिले के 826 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट अनुसार 821 व्यक्ति नेगेटिव है। 5 कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
आज पॉजिटिव पाए गए लोगो में 4 प्रवासी है जो मस्कत से लौटे है, उन्हें होटल माउंट व्यू रिट्रीट में क़्वेरेन्टाइन थे, जबकि 1 सलूम्बर कस्बे से पाया गया है।
इस प्रकार कुल कोरोना पॉजिटिव 629 है। इनमे से 565 ठीक हो चुके है जबकि 564 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। कुल एक्टिव केस 60 है।
