उदयपुर में आज मंगलवार को 5 कोरोना पॉजिटिव मिले

उदयपुर में अब तक कुल पॉजीटिव संख्या 663 
 | 

इनमे से 607 ठीक हो चुके है जबकि 592 को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

कुल एक्टिव केस 51 है।

उदयपुर  23 जून 2020 । उदयपुर जिले में आज मंगलवार को 5 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि मंगलवार को जिले के 759 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट अनुसार 754 व्यक्ति नेगेटिव है और 5 कोरोना पॉजिटिव पाए गए।      

उदयपुर से प्राप्त रिपोर्ट में आज पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों में पांचो प्रवासी है जिनमे 4 मुंबई से लौटे है और 1 अहमदाबाद से लौटा है। इस प्रकार जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 663 हो गई है। 

आज की रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए मरीज़ो में सभी पांच प्रवासी है। 4 प्रवासी मुंबई से लौटे है जिनमे से 3 गुडेल सलूम्बर से है और 1 गींगला सलूम्बर से है और 1 प्रवासी अहमदाबाद से लौटा है जो की सिंगावली सलूम्बर से पाया गया है। 

इस प्रकार अब उदयपुर जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव 663 हो गए है। इनमे से 607 मरीज़ ठीक हो चुके है जबकि 592 ठीक हो चुके मरीज़ो को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वर्तमान में जिले में कुल एक्टिव केस 51 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News