उदयपुर में गुरुवार को 5 कोरोना पॉजिटिव मिले

उदयपुर में अब तक कुल पॉजीटिव संख्या 595

 | 
इस प्रकार कुल कोरोना पॉजिटिव 595 है। इनमे से 535 ठीक हो चुके है जबकि 510 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। कुल एक्टिव केस 56 है।  
 

उदयपुर 11 जून 2020 । उदयपुर जिले में आज गुरुवार तक प्राप्त हुई रिपोर्ट में 5 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि बुधवार को जिले के 609 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट अनुसार 606 व्यक्ति नेगेटिव है। 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए जबकि 2 कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट जयपुर से प्राप्त हुई। 

आज पॉजिटिव पाए गए लोगो में  गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती 2 मरीज़ो की रिपोर्ट जयपुर से प्राप्त रिपोर्ट हुई जिनमे से 1 शिवमंदिर के पास कलड़वास  और 1 व्यक्ति 1 रेला फला जावर माइंस से। वहीँ उदयपुर में जांच के रिपोर्ट में 3 प्रवासी (मुंबई) जिनमे से 1 गींगला तथा 2 सब सिटी सेंटर उदयपुर से पॉजिटिव मिले है। 

इस प्रकार कुल कोरोना पॉजिटिव 595 है। इनमे से 535 ठीक हो चुके है जबकि 510 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। कुल एक्टिव केस 56 है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News