Udaipur Times, UMC Election 2026: उदयपुर नगर निगम मे इस बार Gen Z के 18 उम्मीदवारों मे से 5 को सफलता मिली जिसमे मे कांग्रेस के 4 और बीजेपी का 1 उम्मीदवार जबकि बीजेपी, कांग्रेस के 3, बीजेपी के 2 और BAP के 1 उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहे। जबकि अन्य 7 Gen Z उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे।
आइए जानते है किस वार्ड से कौनसी पार्टी से Gen Z के उम्मीदवार की क्या स्थिति रही।
Gen Z के विजेता उम्मीदवार
- वार्ड न. 42 से 23 वर्षीया डॉ खुशी गमेती कांग्रेस
- वार्ड न. 62 से 28 वर्षीया सविता गमेती कांग्रेस
- वार्ड न. 65 से 27 वर्षीय किशनलाल भील कांग्रेस
- वार्ड न. 30 से 27 वर्षीय रोहित मेघवाल कांग्रेस
- वार्ड न. 55 से 24 वर्षीया विशाखा खवास बीजेपी
Gen Z के दूसरे नंबर पर रहने वाले उम्मीदवार
- वार्ड न. 13 से 23 वर्षीया उषा गमेती कांग्रेस
- वार्ड न. 55 से 23 वर्षीया जेसिका राव कांग्रेस
- वार्ड न. 38 से 26 वर्षीया प्रज्ञा पाटीदार बीजेपी
- वार्ड न. 10 से 26 वर्षीय शाकिब खान BAP
Gen Z के अन्य उम्मीदवारों की स्थिति
- वार्ड न. 61 से कांग्रेस की 25 वर्षीया सीमा डांगी 872 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रही।
- वार्ड न. 31 से बीजेपी की 27 वर्षीया नसरीन बानों 443 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रही
- वार्ड न. 42 से BAP की 24 वर्षीया हेमलता गमेती 206 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रही
- वार्ड न. 43 से BAP के 26 वर्षीय शांतिलाल गमेती 258 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
- वार्ड न. 31 से CPIM की 23 वर्षीया मुस्कान राही 138 वोट पाकर चौथे स्थान पर रही।
- वार्ड न. 1 से 27 वर्षीय खुशवंत शर्मा (निर्दलीय) को नोटा के 31 से भी कम मात्र 21 वोट मिले।
- वार्ड न. 61 से 28 वर्षीया दीपिका पटेल (निर्दलीय) को 101 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रही।
- वार्ड न. 77 से 24 वर्षीय इंदर लाल गमेती (निर्दलीय) को नोटा के 73 वोटों से भी कम 58 वोट मिले।
- वार्ड न. 54 से 29 वर्षीय हार्दिक चोरडिया (निर्दलीय) को 414 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे।