3688 आंगनवाड़ी केंद्रों की मरम्मत के लिए 50 करोड़ की स्वीकृति जारी

उदयपुर जिले में 5.25 करोड़ की लागत से होगी 343 आंगनवाड़ी केंद्रों की मरम्मत

 | 
Aanganbadi

उदयपुर 28 जुलाई 2025 । राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025 के अनुक्रम में राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा जयपुर के द्वारा विभागीय भवनों में संचालित 3688 मरम्मत योग्य विभागीय आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवनों में मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य कराने के लिए बजट मद (राज्यमद) से 5000.00 लाख रूपये (50 करोड़ रूपए) की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

ज़िला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि उदयपुर जिले में बजट घोषणा में 7 विधानसभा क्षेत्र के 12 ब्लॉक में विभागीय भवनों में संचालित 343 आंगनबाड़ी केन्द्रों के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य हेतु 5.25 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। 

इसमें खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 61 केंद्रों के लिए 97.121 लाख, झाडोल के 136 केंद्रों के लिए 199.094 लाख, मावली के 25 केंद्रों के लिए 35.318 लाख, उदयपुर शहर में एक केंद्र के लिए 1.090 लाख, उदयपुर ग्रामीण के 16 केंद्रों के लिए 25.344 लाख, वल्लभनगर में 30 केंद्रों के लिए 48.614 लाख तथा गोगुन्दा विधानसभा क्षेत्र के 74 केंद्रों के लिए 119.139 लाख रूपए की स्वीकृति जारी गई है।  

महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक नंदलाल मेघवाल  ने बताया कि वित्तीय स्वीकृति के अनुरूप निर्धारित शर्तों के तहत यथाशीघ्र विभागीय आंगनवाड़ी केंद्र भवनों की मरम्मत  सुनिश्चित की जाएगी।