भीलवाड़ा में मिलावट के शक में 5 हजार लीटर रिफाइंड ऑयल सीज

250 किलो मावा नष्ट

 | 
Udaipur Times

 

Udaipur Times News, Illicit Soyabean Oil seized, उदयपुर 4 नवंबर 2026 -  दीपावली के त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो प्रतिष्ठानों से कुल 5 हजार लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल सीज किया। वहीं, बनेड़ा ब्लॉक के कासोरिया गांव स्थित मावा प्लांट में 250 किलोग्राम खराब और अनुपयोगी मावा मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया। Bhilwara News 

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भीलवाड़ा स्थित गणेश उद्योग का निरीक्षण कर 3 हजार लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल सीज किया। इसी तरह अजमेर रोड स्थित श्री गणेश ऑयल से 2 हजार लीटर तेल सीज किया गया।

दोनों प्रतिष्ठानों से तेल के सैंपल लेकर जांच के लिए अजमेर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। विभाग को तेल में मिलावट की आशंका है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। Udaipur News 

वहीं, दूसरी टीम ने कासोरिया स्थित मावा प्लांट का निरीक्षण किया। यहां करीब 250 किलो खराब मावा मिलने पर उसे नष्ट करवाया गया। फर्म को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुधारने के लिए नोटिस भी जारी किया गया। इसके अलावा शाम की सब्जी मंडी स्थित वार्ड नंबर 31 में श्री फूड्स का निरीक्षण कर मैदा का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। Action at Bhilwara 

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार रेगर, साक्षी जैन, विजय मेहता, नीरज मीणा, संजय वर्मा, कुलदीप चौधरी और अंकित शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News