उदयपुर में पहली बार आया 51 फीट ऊंचा टावर झूला

लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र बना टावर झूला

 | 
tower jhula
मेला परवान पर

उदयपुर 22 अक्टूबर 2022 । नगर निगम द्वारा आयोजित दीपावली मेला अपने परवान पर है शुक्रवार को जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम थम गई वही शहरवासी अब जमकर खरीदारी एवं झूलों में झूलने का लुफ्त उठा रहे हैं। 

नगर निगम सांस्कृतिक समिति अध्यक्षा चंद्रकला बोलिया ने बताया कि शुक्रवार को सात दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम कवि सम्मेलन के साथ संपन्न हुई शहर वासियों ने सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफल बनाया अब शहरवासी एवं आने वाले पर्यटक मेले में जमकर खरीदारी कर रहे हैं एवं निगम में लग रहे विभिन्न जिलों में अपना मनोरंजन कर रहे हैं।

diwali mela 2022 udaipur

नगर निगम दीपावली मेला प्रेस समिति अध्यक्ष छोगालाल भोई ने बताया कि स्कूलों में हुई छुट्टियों के कारण दीपावली का मेला दिनों दिन परवान पर चढ़ रहा है। मेले में लगे झूले मेलार्थियों को बहुत आकर्षित कर रहे हैं। 

diwali mela

इस बार दीपावली मेले में 51 फीट ऊंचा टावर झूला सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस झूले पर चढ़ने के बाद पूरे उदयपुर का नजारा देखा जा सकता है एवं इसमें बैठने के बाद रोमांच का अनुभव होता है। यह झूला उदयपुर में पहली बार प्रदर्शित किया जा रहा है। खासकर युवाओं का झुकाव इस में बैठने को ज्यादा हो रहा है। 

diwali mela

इसी के साथ चांद तारा, मिकी माउस, हवाई झूला, टोरा टोरा, नाग झूला, ड्रेगन झूला, ब्रेक डांस, क्रॉस, सालंबो, चकरी, जंपिंग, बोंसी, पानी की बोट, मिनट रन, ऑक्टोपस झूला के साथ साथ एक से एक बढ़कर झूले मेले में लगाए गए हैं। शाम ढलते ही झूलों में बैठने की कतारें शुरू हो जाती है जो देर रात तक अनवरत जारी रहती है। बड़ों के साथ साथ बच्चों के झूले भी सभी को मोहित कर रहे हैं।

महापौर, आयुक्त, उपमहापौर ने दी दीपावली की बधाई।

नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक, आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ, उपमहापौर पारस सिंघवी ने सभी शहर वासियों को दीपों के पावन पर्व दीपावली पर हार्दिक बधाई प्रेषित की है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि दीपावली का पावन त्यौहार शहरवासियों की जीवन में नई खुशियों की सौगात लेकर आए एवं हमारा उदयपुर उत्तरोत्तर प्रगति करें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News