उदयपुर में आज 53 कोरोना पॉजिटिव मिले, 11 रिकवर भी हुए

एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 253 हुई, अस्पताल में अब कोई भर्ती नहीं 

 | 
corona

उदयपुर 19 अप्रैल 2023। उदयपुर में एक बार फिर कोरोना ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। आज की रिपोर्ट में जहाँ 53 पॉजिटिव मिले थे वहीँ आज 11   कोरोना पॉजिटिव रिकवर भी हुए। 

सीएमएचओ डॉक्टर शंकर बामनिया ने बताया कि आज कोविड के 598 सैम्पल लेकर जाँच की गयी जिसमें 53 पॉज़िटिव एवं एवम 545 नेगेटिव पाए गए।  53 पॉज़िटिव कोरोना रोगियों में से 45 शहरी क्षेत्र में पाए गए जिसमें से 38 नये, 6 पूर्व में पॉजिटिव पाए गए लोगों के क्लोज़ कांटैक्ट तथा 1 कोरोना वारियर्स  है तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र में पाए गए 8 पॉजिटिव लोगों में से 7 नए रोगी है तथा 1 क्लोज कांटेक्ट है ।  

अब तक कुल 76548 पॉज़िटिव कोरोना मरीज सामने आए,जिसमें से 75771 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज्ड हो चुके है। अब सभी 211 मरीज़ होम म आइसोलेशन में है कोई अस्पताल ने भर्ती नहीं है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News