चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर पर्यटकों को परेशान करने वाले 6 लपके गिरफ्तार
Udaipur Times News , Chittorgarh News ,चित्तौड़गढ़, 10 अक्टूबर 2026। चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस ने शनिवार को पर्यटकों को परेशान करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया है ।
एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशानुसार क्यूआरटी, किला चौकी और कोतवाली चित्तौड़गढ़ की स्पेशल टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए दुर्ग क्षेत्र में सक्रिय 6 लपकों ( अनधिकृत गाइड ) को गिरफ्तार किया गया। Chittorgarh Fort
एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि चित्तौड़गढ़ दुर्ग एक प्रमुख ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक भ्रमण के लिए आते हैं। पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो तथा पर्यटन स्थल पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए जिला पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में पुलिस टीमों द्वारा चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र में निगरानी रखते हुए कार्रवाई की गई। Chittorgarh News
एएसआई सत्यनारायण एवं संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया ।
जिला पुलिस द्वारा पर्यटन स्थलों पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन एवं पर्यटकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। Police Action
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम भाण्ड निवासी जूना बाजार चितौड़गढ़, कन्हैया लाल भाण्ड निवासी सदर बाजार चितौड़गढ़, सोनू भाण्ड निवासी का गांव, सदर बाजार, चित्तौड़गढ़, सरफराज हुसैन निवासी सिपाही मोहल्ला, जूना बाजार, चित्तौड़गढ़, सैफिन रजा निवासी जूना बाजार, चित्तौड़गढ़ एवं राजेन्द्र वैष्णव निवासी बजरंग चौक, चित्तौड़गढ़ के रूप मे हुई है ।