ट्रांसपोर्ट ऑफिस से 6 क्विन्टल 90kg प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

अहमदाबाद से मंगवाई थी खेप
 | 

उदयपुर 5 फ़रवरी 2026 । नगर निगम द्वारा एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 क्विंटल से भी अधिक सिंगल यूज प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त किया गया है। 

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक केरिबेग के भण्डारण, बेचने एवं उसके उपयोग पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ते हुए प्लास्टिक केरिबेग उपयोग को देखते नगर निगम द्वारा सोमवार से विशेष अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं ट्रांसपोर्ट कार्यालयों पर आकस्मिक निरीक्षण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त करने की सख्त कार्यवाही की जाएगी। 

इसी कड़ी में बुधवार को भी निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी ने मय टीम ट्रांसपोर्ट नगर, गोवर्धन विलास स्थित पुण्य ट्रांसपोर्ट कॉरपरेशन की आकस्मिक जांच की गई। निगम टीम को यहां अहमदाबाद से प्रतिबन्धित प्लास्टिक कैरी बैग मंगवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। 

ट्रांसपोर्ट ऑफिस पर मालिक जितेन्द्र दोशी की उपस्थिति में नियमानुसार ट्रांसपोर्ट ऑफिस / गोदाम की तलाशी ली गई। गोदाम में प्लास्टिक के कट्टे चेक करने पर अन्दर काले रंग की प्रतिबन्धित प्लास्टिक कैरी बैग मिलें। कुल 23 प्लास्टिक बैग प्राप्त हुए जिसका वजन 6 क्विंटल 90 किलोग्राम हुआ। 16 प्लास्टिक बैग पारस निवासी बलीचा द्वारा व 7 प्लास्टिक बैग योगेश भाई निवासी आसपुर जिला डूंगरपुर द्वारा अहमदाबाद से भिजवाना बताया। सभी प्रतिबन्धित प्लास्टिक कैरी बैग को जब्त किया गया।