राजस्थान मे 600 नए स्वास्थ्य सब-सेन्टर होंगे स्थापित, प्रति 10 किलोमीटर पर मिलगी सुविधा

 | 
Health Sub Centers Established in rajasthan

 

Udaipur Times, Health Sub Centers, Rajasthan News: राजस्थान मे प्रत्येक 10 किलोमीटर पर सब-सेन्टर की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार के सहयोग से 600 नए सब-सेन्टर्स स्थापित किए जाएँगे।

Health Sub Centers

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र खीवसर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए मानव संसाधन का बेहतर प्रबंधन किया जाए। विशेष रूप से ट्रोमा सेंटर, प्रसव सुविधा वाले स्वास्थ्य केन्द्रों और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों तथा प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। Health Sub Centers

उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग केवल निर्धारित पदों के आधार पर नहीं, बल्कि वहां की वास्तविक आवश्यकता के अनुसार किया जाना चाहिए। इसके लिए भौगोलिक स्थिति, मरीजों का भार, उपलब्ध सुविधाओं और स्थानीय जरूरतों का अध्ययन कर कार्ययोजना तैयार की जाए। Rajasthan News

उन्होंने तीन माह में सभी चिकित्सा संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। निदेशक जनस्वास्थ्य को इसकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया। Rajasthan News

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य केन्द्र निर्धारित समय पर खुलें तथा चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो। साथ ही अक्टूबर माह में प्रसव वाली उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की वन-टू-वन मॉनिटरिंग की जाए। Health Sub Centers

उन्होंने अधिकारियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग पोर्टल पर सूचनाएं समय पर अपडेट करने और विभागीय गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने टीबी मुक्त भारत अभियान एवं एचपीवी टीकाकरण में भी गति लाने को कहा।

बैठक में निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त मिशन निदेशक डॉ. टी. शुभमंगला,  निदेशक आरसीएच डॉ. मधु रतेश्वर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News