उदयपुर में आज शनिवार को 7 कोरोना पॉजिटिव मिले

उदयपुर में अब तक कुल पॉजीटिव संख्या 641 
 
 | 

इनमे से 583 ठीक हो चुके है जबकि 571 को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

कुल एक्टिव केस 54  है। 
 

उदयपुर  20 जून 2020 । उदयपुर जिले में आज शनिवार को 7 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि शनिवार को जिले के 998 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट अनुसार 991 व्यक्ति नेगेटिव है और 7 कोरोना पॉजिटिव पाए गए।   

उदयपुर से प्राप्त रिपोर्ट में आज पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों में 5 प्रवासी है जो मुंबई से लौटे है जिनमे से 4 सगात्रा सराड़ा है एवं 1 होटल गणगौर में रुका हुआ था। जबकि 1 व्यक्ति सेक्टर 14 से संक्रमित पाया गया गया।  वहीँ एक व्यक्ति सूरजपोल क्षेत्र के अमल का कांटा में मट्ठो की सेहरी से संक्रमित पाया गया।  

इस प्रकार अब उदयपुर जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव 641 हो गए है। इनमे से 583 मरीज़ ठीक हो चुके है जबकि 571 ठीक हो चुके मरीज़ो को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वर्तमान में कुल एक्टिव केस 54 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News