उदयपुर के गर्ल्स हॉस्टल में 7 छात्राएं पॉज़िटिव

स्कूल में 143 छात्राओं के नमूने लिए गए थे

 | 
school

17 बच्चों को आईएलआई के लक्षण मिलने के बाद 7 छात्राएं कोरोना संक्रमित 

उदयपुर शहर से सटे जनजाति विभाग द्वारा संचालित मॉडल पब्लिक रेसिडेंशियल स्कूल ढीकली में 7 छात्राएं संक्रमित मिली है।

CMHO डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि सोमवार को ढीकली स्थित स्कूल में 143 छात्राओं के नमूने लिए गए थे। जिसमें 17 बच्चों को आईएलआई के लक्षण मिले थे। इनमें से 7 छात्राएं कोरोना संक्रमित मिली है। सभी आइसोलेट किया गया है, जबकि अन्य क्लॉज़ कांटेक्ट वाली 21 छात्राओं के नमूने लिए गए है।

वहीं दूसरी ओर एबी हॉस्पिटल में अब तक 65 कार्मिक संक्रमित हो चुके हैं, इनमें 30 चिकित्सक व 35 नर्सेज शामिल है।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News