रूस-यूक्रेन संकट : शुक्रवार को 7 विद्यार्थी पहुंचे उदयपुर

डूंगरपुर के 4, बांसवाड़ा का 1 और उदयपुर के खेरवाड़ा के 2 बच्चे शामिल हैं

 | 
ukraine

उदयपुर। रूस-यूक्रेन संकट के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चों को सकुशल स्वदेश लाने की मुहिम लगातार जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अहम फैसले पर राजकीय खर्च से इन बच्चों को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। इसी कड़ी में शुक्रवार को उदयपुर संभाग के 7 विद्यार्थी उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे। इनमें डूंगरपुर के 4, बांसवाड़ा का 1 और उदयपुर के खेरवाड़ा के 2 बच्चे शामिल हैं।

डबोक एयरपोर्ट पर एडीएम अशोक कुमार ने इन सभी बच्चों की अगवानी की और सकुशल स्वदेश पहुंचने पर बच्चों का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर समाजसेवी पीयूष कच्छावा और डीपीएस की तरफ से अल्पाहार पैकेट भेंट किए गए। 

एडीएम कुमार ने बच्चों से बातचीत की। इसके बाद इन बच्चों को राज्य सरकार की तरफ से सरकारी खर्चे पर घरों के लिए किया रवाना किया गया। सकुशल अपने घर लौटने पर बच्चों और अभिभावकों ने सरकार और प्रशासन का आभार जताया। इस अवसर पर वल्लभनगर एसडीएम श्रवणसिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News