कपासन मे दहन से पहले ही धराशायी हुआ 71 फीट का रावण

आंधी-बारिश ने बिगाड़ा दशहरे का आयोजन
 | 
Statue of Rawan collapsed

 

 

Udaipur Times News , Chittorgarh   उदयपुर 21 अक्टूबर 2026 - दशहरा पर्व पर रावण दहन से पहले मंगलवार दोपहर आई तेज आंधी ने आयोजन की तैयारियों को प्रभावित कर दिया। कपासन के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में खड़ा 71 फीट ऊंचा रावण का पुतला तेज हवाओं के चलते धराशायी हो गया। वहीं, कुंभकर्ण और मेघनाद के 51-51 फीट ऊंचे पुतले भी झुक गए।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे तेज आंधी आई। इसके लगभग 20 मिनट बाद बारिश शुरू हो गई, जो करीब 20 मिनट तक जारी रही। आंधी और बारिश के कारण तीनों पुतले भीग गए और रावण का पुतला जमीन पर गिर पड़ा।

बारिश थमने के बाद नगर पालिका की ओर से क्रेन और लोडर की मदद से रावण के पुतले को दोबारा खड़ा करने का प्रयास किया गया। रावण दहन से ठीक पहले हुई इस घटना से आयोजकों की चिंता बढ़ गई और दशहरा आयोजन की तैयारियों पर असर पड़ा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News