उदयपुर में भीषण गर्मी का दौर जारी हैं। इसके बावजूद भी इन दिनों उदयपुर के पर्यटन स्थल गुलज़ार हैं। पिछले दो सालों से कोरोना महामारी के कारण पैसेंजर्स फुटफॉल कम हो गया था। लेकिन अब फिर से पैसेंजर्स फुटफॉल बढ़ने लगा हैं। अप्रैल के महीने में इस बार 76098 पैसेंजर्स उदयपुर आए हैं, इसी के साथ 587 एयरक्राफ्ट्स का मूवमेंट अप्रैल के महीने में उदयपुर एयरपोर्ट से हुआ।
कोरोना के कारण जनवरी और फरवरी में कम हो गए थे पैसेंजर
ओमिक्रॉन के चलते जनवरी और फरवरी में पैसेंजर के ट्रेवल पर इसका असर देखा गया था। जनवरी में पैसेंजर की संख्या 74874, फरवरी में संख्या 103334 थी। वहीं मार्च में यह आंकड़ा बढ़कर 117796 हो गया। मार्च में एयरक्राफ्ट मूवमेंट भी 3 साल में पहली बार 1000 के पार गया था। मार्च में 1067 और फरवरी में 912 एयरक्राफ्ट्स का मूवमेंट हुआ था अप्रैल के महीने में इस बार 76098 पैसेंजर्स का उदयपुर एयरपोर्ट से मूवमेंट रहा।
Mar-21 | 69332 |
Apr-21 | 33191 |
May-21 | 10359 |
Jun-21 | 19051 |
Jul-21 | 45164 |
Aug-21 | 63942 |
Sep-21 | 71477 |
Oct-21 | 96420 |
Nov-21 | 125615 |
Dec-21 | 158377 |
Jan-22 | 74874 |
Feb-22 | 103334 |
Mar-22 | 117796 |
Apr-22 | 76098 |
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | WhatsApp | Telegram | Signal