कोटड़ा में पोलिंग बूथ और पुलिस टीम पर पथराव के मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार
मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Udaipur Times News , Crime News, उदयपुर 12 नवंबर 2026 । कोटड़ा थाना क्षेत्र के मंडवाल में सरपंच चुनाव की मतगणना के बाद पोलिंग बूथ, पुलिस मोबाइल पार्टी और पोलिंग पार्टी की बस पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आठ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, सरपंच चुनाव की मतगणना के बाद विजयी घोषित सरपंच का विरोध करते हुए आरोपियों ने पथराव किया था। इस दौरान पोलिंग बूथ और पुलिस वाहन सहित सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। साथ ही पुलिस और प्रशासनिक कर्मचारियों के राजकार्य में बाधा डाली गई। मामले में कोटड़ा थाने में प्रकरण संख्या 170/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पीडीपीपी एक्ट में केस दर्ज किया गया था। Crime News
मामले में पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कनकमल (20), नोलिया (65), सोहनलाल (40), प्रवीण कुमार (27), भमरू (42), नुराराम (32), मालाराम (53) और राकेश (22) के रूप में हुई है। सभी मंडवाल और गुर्रा गांव के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।