उदयपुर में आज मिले 8 कोरोना मरीज

उदयपुर में अब तक कुल पॉजीटिव संख्या 576 हो चुकी है
 | 

इस प्रकार उदयपुर में तक कुल कोरोना मरीज़ो की संख्या 576 है। जबकि 463 ठीक हो चुके है जिनमे से 426 को डिस्चार्ज किया जा चूका है जबकि कुल एक्टिव मरीज़ो की संख्या 109 है।

उदयपुर, 4 जून 2020।  उदयपुर जिले में आज गुरुवार तक प्राप्त हुई रिपोर्ट में 8 मरीज कोरोना पॉजीटिव पाये गये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि बुधवार को जिले के 555 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट अनुसार 547 व्यक्ति नेगेटिव है और 8 व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। 

उदयपुर में अब तक कुल पॉजीटिव संख्या 576 हो चुकी है। बुधवार को मिले कोरोना पॉजीटिव में जिनमे से आठो प्रवासी (1 अद्वास, 1 नजीरपुर सराड़ा, 3 केजड़ सराड़ा, 1 गींगला सलूम्बर, बड़ावली सेमारी, 1 भुवाणा उदयपुर) से पाए गए है।

इस प्रकार उदयपुर में तक कुल कोरोना मरीज़ो की संख्या 576 है। जबकि 463 ठीक हो चुके है जिनमे से 426 को डिस्चार्ज किया जा चूका है जबकि कुल एक्टिव मरीज़ो की संख्या 109 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News