पुलिस पर पत्थराव करने वाले 8 उपद्रवी गिरफ्तार

डबोक के बाठेडा की सराय गांव में 2 जनवरी को पुलिस पर किया था पथराव  

 | 
8 rioters arrest

उदयपुर 4 जनवरी 2025। ज़िले के थाना डबोक क्षेत्र के बाठेडा की सराय गांव में 2 जनवरी 2025 को हुए उपद्रव के बाद पुलिस ने पत्थराव और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। 

मामला तब सामने आया जब आस-पास के ग्रामीण एकत्र होकर गांव में तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे थे और घरों में तोड़फोड़ की योजना बना रहे थे। सूचना मिलने पर सहायक पुलिस अधीक्षक वृत मावली और थानाधिकारी डबोक की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान कुछ लोग पुलिस जाप्ते को उकसा कर तनाव बढ़ाने लगे और पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके साथ ही सरकारी वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।

पुलिस ने इस घटना को लेकर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया, जिनमें धारा 121 (1), 132, 191 (2), 190, 324 (5), 110, 331 (4), 192, 57, 189 (2), 196 (1) (एं), 195 (1) बी एन.एस व 3 पीडीपीपी एक्ट शामिल हैं। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। इस टीम ने अनुसंधान करते हुए वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राजमल, शंकर, प्रेमशंकर, महेन्द्र, प्रवीण, सुमित, मदन और नरेश शामिल हैं। सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News