कोटड़ा में 75 साल से बंद पड़े जैन मंदिर के पास खुदाई में मिलीं 9 जैन प्रतिमाएं
मकान की नींव खोदते समय जमीन के अंदर मिलीं प्रतिमाएं, पुलिस ने काम रुकवाकर सुरक्षित रखवाया
Udaipur Times News, Religious News, Jain Statues Found, उदयपुर अक्टूबर 2026 । कोटड़ा के मांडवा थाना क्षेत्र के जुड़ा कस्बे में मकान निर्माण के लिए नींव की खुदाई के दौरान जैन धर्म से जुड़ी पत्थर की 9 प्रतिमाएं मिली हैं।
प्रतिमाएं मिलने की सूचना पर मांडवा थानाधिकारी मुगलाराम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवा दिया।
पुलिस ने प्रतिमाओं को सुरक्षित बाहर निकलवाकर जुड़ा निवासी अशोक जैन के घर पर रखवाया। जानकारी के अनुसार आबूरोड-सिरोही निवासी तनवीर बकौल जुड़ा में मकान निर्माण के लिए नींव की खुदाई करवा रहे थे। खुदाई के दौरान मजदूरों को जमीन के अंदर पत्थर की प्रतिमाएं दिखाई दीं।
प्रतिमाएं नजर आते ही खुदाई का काम रोक दिया गया और पुलिस को सूचना दी गई। Udaipur News
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी 9 प्रतिमाओं को सुरक्षित बाहर निकलवाया। अधिकारियों के अनुसार प्रतिमाओं की वास्तविकता, प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। प्रारंभिक तौर पर प्रतिमाओं की बनावट काफी पुरानी प्रतीत हो रही है।
प्रतिमाएं मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने प्रतिमाओं के दर्शन किए। Religious News
75 साल से बंद पड़ा है जैन मंदिर स्थानीय जानकारी के अनुसार जुड़ा कस्बे में करीब 75 साल पहले जैन परिवार निवास करते थे।
उस समय यहां जैन मंदिर का निर्माण करवाया गया था, लेकिन मंदिर में प्रतिमाओं की स्थापना नहीं हो सकी। बाद में जैन परिवार यहां से विस्थापित हो गए और समय के साथ मंदिर भी खंडहर में तब्दील हो गया। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि खुदाई में मिली प्रतिमाएं इसी मंदिर में स्थापना के लिए लाई गई होंगी और लंबे समय के दौरान जमीन में दब गई होंगी। Jain Temple Kotra
हालांकि प्रतिमाओं का वास्तविक इतिहास और मंदिर से उनका संबंध विशेषज्ञों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।