9 क्विंटल 2 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग जब्त
उदयपुर 7 फ़रवरी 2026। नगर निगम द्वारा एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 क्विंटल से भी अधिक सिंगल यूज प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त किया गया है। आश्चर्य की बात तो यह है कि निगम द्वारा लगातार कार्रवाई करने के बावजूद शुक्रवार को जब्त कि गई दुकान पर प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियां शोरूम में जैसे कपड़े जमाते है वैसे दुकान में सजाया हुआ था।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक केरिबेग के भण्डारण, बेचने एवं उसके उपयोग पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, इसी को लेकर नगर निगम द्वारा कई समय से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी एवं स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा ने मय टीम लखारा चौक तेलीवाडा में जावरिया ट्रेडर्स नामक दुकान पर पहुंचे जहां पर दुकान मालिक रविन्द्र जावरिया उपस्थिति मिले। टीम द्वारा नियमानुसार दुकान व दुकान के उपर गोदाम की तलाशी ली गई। दुकान के उपर द्वितीय मंजिल पर स्थित गोदाम की तलाशी पर गोदाम में लोहे की रेक में प्रतिबन्धित प्लास्टिक कैरी बैग कपड़े के शोरूम जैसे विभिन्न रंगो व साइज के जमाये हुए थे तथा प्लास्टिक के कट्टो मे प्रतिबन्धित प्लास्टिक कैरी बैग बैग रखे हुए थे। लोहे की रेक में रखे प्लास्टिक कैरी बैग को प्लास्टिक के कट्टो मे भरा गया तथा कट्टो का वजन किया गया। कुल 35 कट्टो का कुल वजन 9 क्विंटल 02 किलोग्राम हुआ। सभी 35 बैग जब्त किये गये। पुछताछ पर प्लास्टिक कैरी बैग कालपुर अहमदाबाद से मंगवाना बताया बताया।
6 महीने में 63 क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक को किया जब्त
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि पिछले 6 महीने में निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ की गई कार्रवाई में अब तक 63 क्विंटल से भी अधिक प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त किया गया है जो की बहुत बड़ी कार्रवाई है। निगम द्वारा लगातार विशेष अभियान के तहत माह अगस्त 2025 से आज तक विभिन्न दुकानो, गोदाम, सब्जी मण्डी, सविना कृषि उपज मण्डी व ट्रांसपोर्ट गोदाम की तलाशी में 63 क्विंटल प्रतिबन्धित सिंगल युज प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किये गये है।
अहमदाबाद, दिल्ली से हो रही सप्लाई, ट्रांसपोर्ट कंपनियों पर भी होंगी कार्यवाही
उदयपुर शहर मे प्रतिदिन चोरी छुपे अहमदाबाद, दिल्ली आदि क्षेत्र से प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग ट्रावेल्स बसों व कारगो ट्रांसपोर्ट के माध्यम से आपूर्ति हो रही है। उक्त प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक कैरीबैग बिना बिल व बिल्टी के GST कर चोरी कर लाई जा रही है। टेक्स चोरी के कारण कम्पोस्टेबल थैली की तुलना में सिंगल यूज प्लास्टिक थैली मार्केट में सस्ती मिल रही है। प्रतिबंधित प्लास्टिक का व्यापार करने वाले लोग एक तरफ़ टैक्स चोरी कर राज्य सरकार को राजस्व हानि पहुंचाइ जा रही हैं व दुसरी तरफ इसके उपयोग से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। शहर में जगह-जगह कचरे के रूप में प्लास्टिक थैलियों के ढेर नजर आते है।
अभियान के तहत् निगम द्वारा आसूचना संकलन कर शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग लाने वाले कारगो ट्रांसपोर्ट व ट्रावेल्स बसों के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी। व किसी ट्रावेल्स बस व ट्रांसपोर्ट ट्रक में सिंगल यूज प्लास्टिक कैरीबैग परिवहन करते पाया गया तो वाहन जब्त किया जायेगा। कुछ लोग स्कुटी व मोटर साईकिल पर डोर टू डोर दुकानो पर प्रतिबन्धित प्लास्टिक कैरीबैग की सप्लाई कर रहे है ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध भी कार्यवाही कर प्रतिबन्धित प्लास्टिक कैरीबैग परिवहन में उपयोग लिये जा रहे वाहन जब्त किये जायेगे।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
