ACB की कार्रवाई: रसद विभाग के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी 2 हज़ार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

निलम्बित राशन केन्द्र लाईसेंस के बहाली आदेश की कॉपी देने की एवज में मांग रहा था रिश्वत

 | 
A

एसीबी उदयपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसद विभाग के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी को 2 हज़ार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी हीरालाल मेघवाल को ट्रैक किया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी ने प्रार्थी से निलम्बित राशन केन्द्र लाईसेंस के बहाली आदेश की कॉपी देने की एवज में हीरालाल मेघवाल अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, कार्यालय जिला रसद अधिकारी प्रथम, जिला उदयपुर द्वारा 2 हजार रूपये की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है। शिकायत का सत्यापन करके एसीबी कि टीम ने आरोपी कों रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया हैं। टीम द्वारा आरोपी के कार्यालय और निवास पर सर्च ऑपरेशन चलाया ज़ा रहा हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News