AVVNL के कर्मचारियों का लगातार 8वें दिन धरना जारी

ए.वी.वी.एन.एल के कर्मचारी 5 जुलाई से अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे है

 | 
AVVNL

उदयपुर 12 जुलाई 2022 । अजमेर विद्युत वितरण निगम के सब डिवीजनो के अंदर निजीकरण और एफआरटी के काम से नाराज ए.वी.वी.एन.एल के कार्यकर्ता ए.वी.वी.एन.एल कार्यालय पटेल सर्कल के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए हैं।

इस मौके पर प्रदर्शकारी लोगर लाल डांगी ने बताया की निगम के कार्य का निजीकरण ना करके सभी कार्य निगम के कर्मचारियों से ही करवाया जाये। डांगी ने बताया की इन मुख्य मांगो को लेकर उनकी प्रशासनिक अधिकारीयों से वार्ता भी हों चुकी हैं पर इस वार्ता किसी दौरान कोई सहमति नही हुई।

इसी के चलते धरना लगातार जारी हैं। डांगी ने बताया की इस धरने में उदयपुर शहर के 9 सब डिवीज़न के कर्मचारी लगातार इस धरने में उपस्थित हों रहें हैं और लगातार धरना जारी हैं और जब तक मांगों को पूरा नही किया जाता तब तक धरना जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है की ए.वी.वी.एन.एल के कर्मचारी 5 जुलाई से अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News