उदयपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के नीचे आने से युवती की मौत

हादसे के दौरान युवती की गर्दन कट कर 10 फिट दूर जा गिरी

 | 
train

उदयपुर के प्रतापनगर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक युवती ने ट्रैन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना दोपहर 3 बजे के करीब हुई, जब हॉलिडे स्पेशल ट्रैन प्रतापनगर चौराहे से रवाना हुई। ट्रैन स्टेशन से कुछ ही दूर चली थी की अचानक एक युवती ने ट्रैन के सामने छलांग लगा दी। हादसा इतना भीषण था की युवती की गर्दन कट कर 10 फिट दूर जा गिरी तो वहीं धड़ ट्रैन के नीचे आ गया।

हादसे के बाद ट्रेन काफ़ी देर तक ट्रेक पर ही रुकी रही और ट्रेन में बैठे लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर स्टेशन प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को मुर्दाघर में रखवाया। युवती की पहचान करवाने में पुलिस लगातार प्रयास कर रही हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News