G-20 को लेकर नगर निगम की कार्रवाई- मल्लातलाई में दुकानों के बाहर से हटाए छज्जे

वीआईपी मूवमेंट वाले रूट पर प्रशासन का विशेष ध्यान 

 | 
A

शहर में शेरपा बैठक G-20 को लेकर नीत नए बदलाव हो रहे है। साथ ही वीआईपी मूवमेंट वाले रूट पर प्रशासन का विशेष फोकस है। ऐसे में रास्ते में बेतरतीब दिखने वाली सभी चीजों को हटाया जा रहा है।

 बुधवार को मल्लातलाई चौराहे और आसपास के क्षेत्र में दुकानों के बाहर छज्जों को हटाने के लिए नगर निगम व पुलिस ने सख्ती दिखाई। जेसीबी लेकर पहुंची टीम ने छज्जों को हटाने और नहीं हटाने पर जेसीबी चलाने की बात कही तो दुकानदारों ने वेल्डिंग मिस्त्री को बुलवाकर लोहे के बने छज्जे को हटवाया। इस दौरान दुकानदारों और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News