अनाधिकृत रुप से रेल सीमा में प्रवेश करने व सवारी गाडियों में चैन पुलिंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही जारी

अभियान के दौरान रेल सीमा के समीपवर्ती गांवों, पंचायतो व स्कुलों में 1263 व्यक्तियों को समझाईश की गई
 | 
railway security force

उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मण्डल रेलवे सुरक्षा बल द्वारा माह अक्टुबर- 2022 में रेल सीमा में अनाधिकृत रुप से प्रवेश की रोकथाम के लिये अभियान के रूप मे 90 कार्यवाही की गई। 

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर अशोक चौहान ने बताया कि अभियान के दौरान रेल सीमा के समीपवर्ती गांवों, पंचायतो व स्कुलों में 1263 व्यक्तियों को समझाईश की गई तथा अनाधिकृत रुप से रेल सीमा में प्रवेश  करने वाले 75 व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 147 के तहत कार्यवाही कर मामले दर्ज किये गये। 

इसी प्रकार अजमेर मण्डल रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सवारी गाडियों में एसीपी (चैन पुलिंग) की रोकथाम हेतु 209 कार्यवाही की गई। इस दौरान यात्रियों को जागरुक करने के लिये रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ द्वारा लाउड हैलर एवं पी.ए सिस्टम का उपयोग किया गया व यात्रियों को एसीपी नही करने हेतु पम्पलेट बांटे गये व समझाईश की गई। 

सवारी गाडियों में एसीपी की रोकथाम के लिए एस्कोर्टिंग हेतु महिला व पुरुष बल सदस्यों को तैनात किया गया तथा गाडियों के संचालन व समयपालन को सूचारु रखने के यथा संभव प्रयास किये गये। इस अभियान के दौरान सवारी गाडियों में अनाधिकृत रुप एसीपी करने वाले 70 व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेलवे एक्ट की धारा 141 के तहत कार्यवाही करते हुए मामले दर्ज किये गये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News