उदयपुर में तीन झोलाछाप क्लीनिक पर कार्रवाई

दो चिकित्सको को लिया हिरासत में

 | 
avedh

उदयपुर जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कोटडा में बुधवार को उपखंड अधिकारी वीनू देवल के निर्देशन पर चिकित्सा विभाग की टीम ने तीन अवैध झोलाछाप क्लीनिक पर कार्रवाई की। इस दौरान क्लीनिक में मरीजों का इलाज चल रहा था। वही क्लीनिक में भारी मात्रा में दवाइयां भी मिली।

चिकित्सा विभाग की टीम तीनो चिकित्सको की डिग्री सहित अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है,वही मौके पर मिली दवाइयों की भी जांच की जा रही हे। इधर चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट पर पुलिस ने दो चिकित्सको को हिरासत में ले लिया है।

कोटडा कस्बे में अचानक हुई कार्यवाही की सूचना आग की तरह फेल गई जिससे एक दर्जन से अधिक झोलाछाप चिकित्सक अपने क्लीनिक बंद कर भूमिगत हो गए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News