अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की जिला कार्यकारिणी घोषित
बैठक का आयोजन सुखाड़िया समाधि उदयपुर में किया गया
उदयपुर 31 दिसंबर 2022। अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष शेर सिंह चौहान की अध्यक्षता में महासंघ के घटक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन सुखाड़िया समाधि उदयपुर में किया गया।
बैठक में जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें हेमंत पालीवाल जिला महामंत्री राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ, नवीन व्यास वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजस्थान पंचायती राज शिक्षक एवं कर्मचारी संघ, उपाध्यक्ष क्रमशः देवी सिंह सारंगदेवोत राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ, लच्छीराम गुर्जर, तनेश जीनगर शिक्षक संघ प्रगतिशील, अशोक तंबोली पीएचइडी, दुर्जन सिंह सिसोदिया राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ, लक्ष्मीनारायण चौहान राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, कमलेश आरटीडीसी भेरु सिंह राठौड़ शारीरिक शिक्षक संगठन, ललिता शर्मा एएनएम एलएचवी संगठन, खेमराज पशु चिकित्सक चिकित्सालय एवं विनोद कुमार शर्मा जिला मंत्री शिक्षक संघ प्रगतिशील, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जैन राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ, मीडिया प्रभारी महेंद्र सिंह शक्तावत राजस्थान पंचायती राज शिक्षक एवं कर्मचारी संघ को नियुक्त किया गया।
चौहान ने बताया कि 25 दिसंबर को जयपुर में संयुक्त महासंघ के संघर्ष चेतना महाधिवेशन में लिए गए निर्णय के अनुसार दिनांक 11 जनवरी 2023 को ब्लॉक स्तर पर एवं 18 जनवरी 2023 को जिला मुख्यालय पर आक्रोश वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा साथ ही उससे पूर्व ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक संघर्ष समिति एवं ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
आज की बैठक में लोकेश डामोर, कमलेश शर्मा, अरविंद कुमार मीणा, सतीश जैन, चिराग व्यास, भेरूलाल कलाल, नानकराम, अशोक कुमार तंबोली, जफर अहमद, उमाशंकर नंदवाना एवं गजेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।