पेयजल समस्या को लेकर आक्रोशित महिलाओ ने नगर निगम में फोड़े मटके

नगर निगम और जलदाय विभाग एक दूसरे के सर पर फोड़ रहे है ठीकरा

 | 
drinking water
सवीना स्थित सेक्टर 7 स्थित लाल मगरी की महिलाओ ने किया प्रदर्शन

उदयपुर 9 मई 2022। भीषण तप्ती गर्मी में पीने के पानी की समस्या को लेकर सवीना क्षेत्र की सेक्टर 7 स्थित लाल मगरी की महिलाओ ने आज नगर निगम परिसर में पहुंचकर मटकी फोड़ कर विरोध प्रदर्शन किया।  

 विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओ ने बताया की हमारे क्षेत्र में इस भीषण गर्मी में नहाने, धोने और खाना पकाने के लिए तो पानी मिलना तो दूर, पीने के लिए भी पानी नसीब नहीं हो रहा है।  क्षेत्र के पार्षद, विधायक, नगर निगम, जल विभाग, कलेक्टर साहब सभी को समस्याओ से अवगत करवा दिया लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकल रहा है। 

drinking water problem

ऐसे में परेशान हाल लोग जाए तो कहाँ जाये ? महिलाओ ने बताया की अभी तो केवल मटकी फोड़ प्रदर्शन किया गया है यदि समस्या का हल निकलता है तो आगे उग्र प्रदर्शन पर मजबूर होना पड़ेगा। महिलाओ ने बताया की 35 वर्षो से इस समस्या को लेकर उनकी मांग है, लेकिन पार्षद, विधायक और नेता चुनाव के समय वादा करके वोट ले जाते है लेकिन समस्या वहीँ की वहीँ मौजूद है।  

नगर निगम और जलदाय विभाग एक दूसरे के सर पर फोड़ रहे है ठीकरा

महिलाओ ने बताया जब समस्या को लेकर नगर निगम पहुंचे महापौर ने कहा की पानी पिलाना हमारा काम नहीं, आप जलदाय विभाग जाओ।  जब वहां पहुंचे तो उन्होंने नगर निगम की समस्या बताकर पल्ला झाड़ दिया।  यहीं नहीं छह माह पूर्व क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर महोदय को भी समस्या से अवगत करवाया जहाँ आश्वासन तो मिला लेकिन समस्या का समाधान नहीं मिला।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News