अंजुमन तालीमुल इस्लाम ने की शान्ति कायम रखने की अपील

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करें और न ही किसी विवादित पोस्ट पर कमेंट एवं शेयर करें

 | 
Anjuman Talimul Islam

उदयपुर 4 जुलाई 2022 । अंजुमन तालीमुल इस्लाम की ओर से आमजन से शांति एवं सौहार्द की अपील जारी की गई है। अंजुमन तालीमुल इस्लाम के सदर एवं सेक्रेटरी ने अपील जारी कर कहा है कि शहर के हालत सामान्य होने लगे हैं एवं नेटबंदी समाप्त होने के बाद सभी की जि़म्मेदारी है कि सांप्रदायिक सौहार्द को कार्यम रखते हुए शांति बनाए रखें एवं किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें। 

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करें और न ही किसी विवादित पोस्ट पर कमेंट एवं शेयर करें।

उन्होंने अपील कर कहा है कि यदि कोई पोस्ट आपत्तिजनक हो तो पुलिस को रिपोर्ट दें। साथ ही किसी भी प्रकार से कानून अपने हाथ में न लें और भीड़ इकठ्ठा नहीं करें। अंजुमन तालीमुल इस्लाम ने सभी मोहल्ला इंतेजामिया कमिटियों से शहर में अमन बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News