GMCH कैंसर सेंटर द्वारा एनुअल कांफ्रेंस ऑफ़ रेडिएशन ऑन्कोलॉजी राजस्थान स्टेट चैप्टर का होगा आगाज़
इसके अंतर्गत 2 कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा
| Jan 5, 2023, 18:05 IST
उदयपुर 5 जनवरी 2023। गीतांजली कैंसर सेंटर द्वारा एनुअल कांफ्रेंस ऑफ़ रेडिएशन ऑन्कोलॉजी राजस्थान स्टेट चैप्टर की शुरुआत कल से की जाएगी।
इसके अंतर्गत 2 कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा। जिसमें पहली कार्यशाला कैंसर ट्रीटमेंट की एडवांस्ड ब्रेकीथेरेपी तकनीक है, इसके अंतर्गत राजस्थान के अलग-अलग मेडिकल कॉलेज से आये 50 विद्यार्थियों को लाइव डेमो देकर इस एडवांस तकनीक को समझाया जाएगा, इस कार्यशाला के संचालक रेडिएशन ओंकोलोजिस्ट डॉ रमेश पुरोहित व डॉ आशीष जाखेटीया रहेंगे।
वहीँ अन्य कार्यशाला मेडिकल फील्ड में एडवांस्ड रिसर्च मेथेडोलोजी का संचालन बायोकेमिस्ट्री प्रोफेसर डॉ आशीष शर्मा द्वारा किया जायेगा। डॉ आशीष द्वारा शोधपत्र किस तरह से लिखे जाते हैं पर जानकारी दी जाएगी।
