कृषि विज्ञान केन्द्रों की वार्षिक क्षेत्रीय समीक्षा कार्यशाला का तकनीकी सत्र्

उदयपुर के कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा अपना प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किये गये
 | 
k
उदयपुर 26 जून, 2022 वार्षिक क्षेत्रीय समीक्षा कार्यशाला राजस्थान, हरियाणा एवं दिल्ली के कृषि विज्ञान केन्द्रों (जॉन द्वितीय) के तकनीकी सत्र् दिनांक 26 जून, 2022 को प्रसार शिक्षा निदेशालय पर आयोजित किये गये ।
डॉ. एस.के.सिंह, निदेशक, अटारी, जोधपुर ने बताया कि कार्यशाला के द्वितीय दिवस पर विभिन्न तकनीकी सत्र् आयोजित किये गये उसमें डॉ. डी.सी.जोशी, माननीय कुलपति, कृषि विश्वविद्यालय, कोटा की अध्यक्षता में स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर, कृषि विश्वविद्यालय, कोटा एवं महाराणा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा अपना प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किये गये।
इसी प्रकार डॉ. आर.पी.सिंह, माननीय कुलपति, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर की अध्यक्षता में कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर, स्वयसेवी संस्थाओं एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के  कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा अपने-अपने वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन पर गहन विचार विमर्श हुआ। इन तकनीकी सत्र्ो में आगामी आगमी वर्ष में आयोजित होने वाले विभिन्न कृषि प्रसार गतिविधियों पर विचार विमर्श कर  रूपरेखा तैयार की गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News