ईद मिलादुन्नबी की रात को असामाजिक तत्वों ने झंडे जलाये

पुलिस ने 4 असामाजिक तत्वों को लिया हिरासत में

 | 
S P Vikas sharma

उदयपुर 9 अक्टूबर 2022 । शहर में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अंबामाता थाना क्षेत्र में चरक छात्रावास के बाहर देर रात करीब ढाई बजे कुछ समाज विरोधी असामाजिक तत्वों महुअल ख़राब करने की नीयत से झंडो को जला दिए। जिससे क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो गए। 

इस घटना के बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित लोगो ने चरक छात्रावास को घेराव कर लिया और दोषी तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग की।  

इधर, घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगो को समझा बुझाकर शांत किया और अंबामाता थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  वहीँ पुलिस ने चार झंडे जलाने के आरोप में चार असामाजिक तत्वों को हिरासत में लिया है। 

ऐसा कार्य करने वाले समाज का दुश्मन है - एसपी विकास शर्मा 

पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने देर रात मौके पर पहुँच कर आक्रोशित लोगो को शांति बरतने की अपील की और कहा कि पुलिस ततपरता से अपने काम में जुटी हुई है और दोषी तत्वों को जल्द से जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया। वहीँ एसपी विकास शर्मा ने कहा की ऐसा घृणित कार्य करने वाला समाज का दुश्मन है।      

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News