देशभक्ति रंग में रंगी नजर आई लेकसिटी

सेना दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शहीद मेजर मुस्तफा के परिवारजनों का भी सम्मान किया गया

 | 
sena diwas

लेकसिटी की वादियां रविवार को देशभक्ति रंग में रंगी नजर आई। सेना दिवस के मौके पर भारतीय सेना के सम्मान में हवेली परिवार ने देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया। 

sena diwas

कार्यक्रम की शुरुआत में एकलिंगगढ  सेना के जवानों को 100 बुलेट के लवाजमे के साथ ऐक्सकोर्ट करके टाउन हॉल लाया गया। यहां सेना के जवानों का एनसीसी की जल, थल, नभ बटालियन के अलावा शहर के धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया। 

मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड लेफ्टिनेट जनरल एन.के सिंह, बीएसएफ कमान्डेंट योगेंद्र सिंह राठौड़, राजस्थान विद्यापीठ के वाइस चांसलर एसएस सारंगदेवोत, पीठाधीश्वर सुदर्शनाचार्य महाराज आदि थे। 

sena diwas

इस दौरान शहीद मेजर मुस्तफा के परिवारजनों के सम्मान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजक प्रियंका व्यास ने बताया कि कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों व नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान जयपुर कत्थक घराने की प्रसिद्ध नृत्यांगना एंजल सुखवाली और 4 साल की वीरा कत्थक की प्रस्तुतियों से सभी का मनमोह लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News