अर्थ डायग्नोस्टिक्स ने अपनी उच्च क्वालिटी के लिए फिर रचा कीर्तिमान

दक्षिणी राजस्थान का पहला डायग्नोस्टिक सेंटर जिसने NABH तथा NABL दोनो सर्टिफिकेट प्राप्त किए

 | 
arth diagnostic

उदयपुर 29 सितंबर 2022 । अर्थ डायग्नोस्टिक्स ने अपनी क्वालिटी का पुनः लोहा मनवाते हुए भारत की शीर्ष क्वालिटी आर्गेनाइजेशन NABL व NABH से प्रमाण पत्र प्राप्त किया। यह प्रमाण पत्र मरीजों की क्वालिटी जांच रिपोर्ट, उत्कृष्ट मैनेजमेंट व मरीजों की संतुष्टता के आधार पर प्रदान किया गया।

दोनो सर्टिफिकेट्स प्राप्त करने वाला दक्षिणी राजस्थान की प्रथम डायग्नोटिक सेंटर होने का सम्मान संभागीय आयुक्त श्री राजेन्द्र भट्ट जी ने प्रदान किया। 

संभागीय आयुक्त श्री राजेन्द्र भट्ट ने अर्थ को क्वालिटी रिपोर्ट्स व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बधाई देते हुए कहा की अर्थ ने अपनी क्वालिटी सेवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों से प्रमाणपत्र तथा अवार्ड प्राप्त किए हैं।

अर्थ के निदेशक डा राजेंद्र कछावा, डा खुर्शीद अहमद, श्री सत्येन्द्र पंवार, श्री प्रवीण शर्मा तथा डा अरविंदर सिंह ने धन्यवाद दिया तथा बताया कि अर्थ सर्वोच्च क्वालिटी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News