उदयपुर का अशोक नगर होगा अजमेर डिस्कॉम का पहला आदर्श सब-डिवीजन


उदयपुर का अशोक नगर होगा अजमेर डिस्कॉम का पहला आदर्श सब-डिवीजन

100.19 प्रतिशत राजस्व वसूली व छीजत को 5.93 प्रतिशत पर

 
ashok nagar sub division

सीमित कर हासिल की उपलब्धि

उदयपुर, 12 मई 2022 । अजमेर विद्युत वितरण निगम के उदयपुर सर्किल का अशोक नगर सब-डिवीजन पहला आदर्श सब-डिवीजन होगा। शत-प्रतिशत से अधिक राजस्व वसूली तथा छीजत को 5.93 प्रतिशत पर सीमित कर अशोक नगर सब-डिवीजन ने यह मुकाम हासिल किया है।

प्रबंध निदेशक एन एस निर्वाण ने बताया कि अशोक नगर सब-डिवीजन ने दिए गए लक्ष्यों को सबसे पहले हासिल किया है। अशोक नगर टीम द्वारा की गई कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि उन्होंने शत प्रतिशत से अधिक राजस्व वसूली के साथ-साथ छीजत को भी 5.93 प्रतिशत पर सीमित किया है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि अब अशोक नगर सब-डिवीजन अजमेर डिस्कॉम के सभी सब-डिवीजनों के लिए केस स्टडी बनेगा जिससे निगम की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।

इन वजहों से बना अशोक नगर आदर्श सब-डिवीजन

निर्वाण ने बताया कि मार्च 2022 तक अशोक नगर सब-डिवीजन ने टी एंड डी लॉसेज को 5.93 प्रतिशत तथा एटी एंड सी लॉसेज को 5.75 प्रतिशत पर सीमित किया है। राजस्व वसूली में शानदार काम करते हुए मार्च 2022 तक 100.19 प्रतिशत राजस्व वसूली की गई है। बिजली चोरों पर लगातार कार्यवाही, समय पर कनेक्शन जारी करना, औसत बिलिंग को 0.5 प्रतिशत पर सीमित करने के साथ-साथ 11 केवी फीडर ट्रिपिंग को सीमित किया गया है। सब डिवीजन में  डिफेक्टिव मीटर को अतिशीघ्र बदला जा रहा है। घरेलू एवं अघरेलु कनेक्शन 2 दिन में तथा जॉबवर्क से सम्बंधित कनेक्शन 7 दिन में दिए जा रहे हैं। इसी तरह खराब ट्रांसफार्मर भी शीघ्र बदले जा रहे हैं। सब डिवीजन में बिजली जाने सम्बंधित शिकायतों पर भी अतिशीघ्र कार्यवाही कर दो घण्टे में निराकरण किया जा रहा है। निगम द्वारा स्थापित अन्य मापदंडों पर भी अशोक नगर सब-डिवीजन पूरी तरह खरा उतरा है।

एमडी ने खुद जांचा उपलब्धियों को

एमडी एन एस निर्वाण ने आज उदयपुर में स्वयं सब डिवीजन की उपलब्धियों को जांचा। उन्होंने टीम को बधाई दी। इस सब डिवीजन पर अधिकतर महिला कार्मिक कार्यरत हैं।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal