अशोक नगर वासियों ने नाले को रोड लेवल कर, डिवाइडर को सड़क के बीच में करने की रखी मांग

महापौर को सौंपा ज्ञापन

 | 
ashok nagar residents

उदयपुर 14 नवंबर 2022। नगर निगम वार्ड 61 की वासियों ने सोमवार को महापौर गोविंद सिंह टांक को ज्ञापन प्रेषित कर नाले को रोड लेवल तक कर डिवाइडर को सड़क के बीच में करने की मांग की।

अशोक नगर निवासी विजय गोधा ने बताया कि सोमवार को वार्ड 61 के क्षेत्रवासीयो ने निगम महापौर गोविंद सिंह टांक को ज्ञापन देकर मांग की गई कि अशोक नगर नाले को शक्ति नगर नाले की तरह ही रोड लेवल से नीचा कर डिवाइडर बीच में शिफ्ट किया जाए। 

क्षेत्रवासी इसको लेकर कई बार पहले बोर्ड में भी ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। सोमवार को एक बार फिर इस समस्या के निराकरण की मांग की गई है। 

वार्ता के दौरान महापौर गोविंद सिंह टांक ने सभी को आश्वस्त किया की जल्द ही उचित कार्यवाही शुरू की जाएगी और समस्या का समाधान कराया जाएगा। ज्ञापन के दौरान मुकेश धाभाई, राजू सालवी, विशाल साहू, कमलेश धुप्पर, नरेश चितोड़ा आदि उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News