अश्विनी बाजार व्यापार संघ ने तिरंगा यात्रा निकाल कर किया राष्ट्रीय ध्वज का वितरण

आज़ादी का अमृत महोत्सव

 | 
ashwini bazar vyapar sangh

उदयपुर 12 अगस्त 2022 । अश्विनी बाजार व्यापार संघ ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आज अश्विनी बाजार के सभी प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का वितरण किया।   

अश्विनी बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष जयेश चम्पावत ने बताया की दिनांक 8 अगस्त को लिए गए निर्णय अनुसार हर घर तिरंगा जो की केंद्र सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में वर्णित आज 12 अगस्त 2022 को शाम 4:30 बजे जिला प्रशाशन,उदयपुर और रेड क्रॉस सोसाइटी के अधिकारियों की उपस्थिति में अश्विनी बाज़ार व्यापार संघ की ओर से सभी प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज के वितरण का कार्यक्रम रखा गया। 

ashwini bazar vyapar sangh


 
अश्विनी बाजार व्यापार संघ के महासचिव अनीस मियांजी ने बताया की इस अवसर पर अश्विनी बाजार के व्यवसायियों द्वारा तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। 

तिरंगा यात्रा और ध्वज वितरण में अश्विनी बाजार व्यापार संघ के उपाध्यक्ष अनिल मेहता, समस्त पदाधिकारी और अश्विनी बाजार के व्यपारियो ने शिरकत की। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News