केन्द्रीय मंत्री अठावले ने बागोर की हवेली देखी

केन्द्रीय मंत्री ने हवेली के वास्तु शिल्प का अवलोकन किया

 | 
RAMDAS ATHAVLE

उदयपुर 6 जून 2022 । केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के मुख्यालय बागोर की हवेली तथा हेवली संग्रहालय का अवलोकन किया। 

केन्द्र निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री अठावले सोमवार शाम बागोर की हवेली आये जहां उन्होंने हवेली की प्राचीर से पिछोला झील का नजारा देखा। यहीं पर केन्द्रीय मंत्री ने हवेली के वास्तु शिल्प का अवलोकन किया। 

इस अवसर पर उन्होंने हवेली में इन दिनों चल रहीं चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने अठावले को केन्द्र की गतिविधियों की जानकारी दते हुए केन्द्र की भावी योजनाओं की जानकारी दी। 

इस अवसर पर निदेशक गुप्ता ने उन्हें आजादी का अमृत महोत्सव महोत्सव के अंतर्गत केन्द्र द्वारा आयोजित ‘‘शौर्य आर्ट कैम्प’, फड़ चित्र कला तथा ट्राइबल आर्ट ऑफ़ इंडिया पोर्ट फोलियो की प्रतियाँ भेंट की।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News