दबंग आईपीएस अफसर दिनेश एम एन के नाम से ठगी की कोशिश

जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा और ओपी बुनकर के नाम से भी भी की थी ठगी की कोशिश 

 | 
dinesh m n

उदयपुर जिला कलेकटर ताराचंद मीणा और अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी बुनकर के बाद अब ठगों ने राजस्थान पुलिस में अपनी दबंग छवि के लिए जाने जाने वाले आईपीएस ऑफिसर दिनेश एम एन के नाम पर किसी ने ठगी करने की हिमाकत की हैं।

अज्ञात ठगों द्वारा एम एन को फोटो वाट्सअप प्रोफ़ाइल पर लगाकर लोगों से इस प्रोफ़ाइल के जरिये पैसे और गिफ्ट वाउचर की मांग की जा रही हैं। दिनेश एम एन के जानकारी में आते ही उन्होने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये ऐसे भ्रमित करने वाले मेसेज से सावधान रहने की अपील लोगों से की हैं।

गौरतलब हैं की पिछले दिनों जिला कलेक्टर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर और संभागीय आयुक्त के नाम पर ठगी करने के प्रयास किये गए थे। जिसके चलते पुलिस ने मामला भी दर्ज किया हैं और जांच भी चल रही हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News