भाजपा जन आक्रोश यात्रा में महासभा का आयोजन
देश में सबसे ज्यादा पेपर राजस्थान में लीक- कटारिया
प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा जन आक्रोश यात्रा निकाल कर रही है। सोमवार को उदयपुर जिला मुख्यालय पर भी कलेक्ट्रेट के बाहर भाजपा ने जन आक्रोश महासभा का आयोजन किया जिसमें नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, भाजपा पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए गुलाबचंद कटारिया ने राज्य की गहलोत सरकार पर सिलसिलेवार तरीके से जमकर जुबानी हमले किए। कटारिया ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था लगातार चरमरा की जा रही है। महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले हो या युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम सरकार अपराधियों को रोक पाने में असफल साबित रही है।
देश में सबसे ज्यादा पेपर राजस्थान में लीक- कटारिया
गुलाबचंद कटारिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में सबसे ज्यादा एग्जाम के दौरान पेपर लीक राजस्थान में होते हैं।गहलोत के राज में अब तक 12 से ज्यादा पेपर परीक्षा से पहले ही लीक हो गए। मुख्यमंत्री गहलोत और उनकी सरकार को शर्म आनी चाहिए कि उन बच्चों का दर्द समझना चाहिए जिन्होंने पूरी तैयारी के बाद जब परीक्षा सेंटर पहुंचे तो यह पता लगा कि पेपर लीक हो गया जो परीक्षार्थी 5 साल से लगातार तैयारी कर रहे थे उनसे पूछना चाहिए कि उन पर क्या बीत रही है।