महिलाओ पर अत्याचार को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन

मौन जुलूस निकालते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

 | 
bjp mahila morcha

उदयपुर 19 जनवरी 2023 राजस्थान में महिलाओं के ऊपर बढ़ते अत्याचार को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा शहर की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। 

इस दौरान ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली नगर निगम की पूर्व सभापति रजनी डांगी सहित महिला मोर्चा से जोड़ी कई महिलाएं उपस्थित रहे। 

bjp mahila morcha

ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर कटाक्ष करते हुए बताया कि राजस्थान में लगातार महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। राजस्थान सरकार अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है जिसके चलते अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं ऐसे में सोई हुई सरकार को जगाने के लिए महिला मोर्चा मौन जुलूस निकालते हुए जिला कलेक्टर पहुंची मुख्यमंत्री का नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News