कोरोना के खतरे के बीच भाजपा ने जन आक्रोश यात्रा को किया स्थगित

प्रदेश बीजेपी ने 200 विधानसभा में 51 रथ रवाना कर अभियान की शुरुआत की थी

 | 
a

दूसरे देशों में जिस तरह कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है इसको देखते हुए भारत में अहतियात बरती जा रही हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए BJP ने बड़ा निर्णय लेते हुए 1 दिसंबर से शुरु हुई BJP की जन आक्रोश यात्रा को स्थगित कर दिया गया है।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने बताया कि जनाक्रोश यात्रा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा था। लेकिन कोविड की सावधानी और सरकार की गाइडलाइन के बाद हमने जन-आक्रोश यात्रा को स्थगित कर दिया है। स्थिति सामान्य होने के बाद भविष्य में हम एक बार फिर कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे।

a

वहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने कोरोना के मामलों को देखते हुए राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी थी। चिट्ठी में राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा बंद करने की अपील की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की चिट्ठी को लेकर राहुल गांधी ने कटाक्ष किया। राहुल गांधी ने कहा, 'भाजपा ने मुझे भारत जोड़ो यात्रा बंद करने के लिए पत्र लिखा है। यात्रा को रोकने के लिए बहाने बनाए जा रहे हैं। बहाने बन रहे हैं मास्क पहनों, यात्रा बंद करो कोरोना फैल रहा है। ये सब बहाने हैं, ये भारत की सच्चाई से डर गए हैं।' 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News