बीएन यूनिवर्सिटी द्वारा केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह का सम्मान समारोह


बीएन यूनिवर्सिटी द्वारा केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह का सम्मान समारोह 

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के द्वारा बीएन कृषि महाविद्यालय को मिला पाँच वर्ष के लिए एक्रीडिटेशन

 
BN College

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का बीएन यूनिवर्सिटी द्वारा देवेंद्र सिंह पिपलाज चेयरमैन बीएन कृषि महाविद्यालय उपसमिति द्वारा उनके निवास स्थान पर आयोजित भोज में सम्मान किया गया।  यह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के द्वारा बीएन कृषि महाविद्यालय को पाँच वर्ष के लिए एक्रीडिटेशन मिलने के अवसर पर आयोजित किया गया।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीएन संस्थान की प्रगति के बारे में विस्तृत चर्चा की इस विशिष्ट उपलब्धि पर ख़ुशी जाहिर करते हुए सभी संस्था हितेषियों को बधाई दी और आश्वासन दिया कि संस्थान की प्रगति के लिए भविष्य में भी हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएंगे। 

समारोह में यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन प्रदीप कुमार सिंह सिंगोली, पूर्व प्राचार्य डॉ युवराज सिंह झाडोल, विद्या प्रचारिणी सभा के उपाध्यक्ष भगवान सिंह मोही, ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ एकलिंग सिंह झाला तथा बीएन यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट प्रोफेसर नरेश बहादुर सिंह, विद्या प्रचारिणी सभा कार्यकारिणी के सदस्य सर्वश्री नकुल सिंह मुरौली, महेंद्र पाल सिंह सेमारी, भैरू सिंह ज्ञानगढ़, मोती सिंह गोगुंदा, हनुमंत सिंह बोहेड़ा, महेंद्र पाल सिंह फाचर, करण सिंह उमरी, कुलदीप सिंह ताल एवं डॉ युवराज सिंह बेमला तथा संस्थान के अन्य गणमान्य की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। 

ज्ञातव्य है की यह उपलब्धि समस्त भारत के कुछ ही संस्थानों को हासिल हुई है, इससे दक्षिण राजस्थान के कृषि विद्यार्थियों और किसानों के लिए वरदान साबित होगा।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal