पांच साल बाद बड़ी तालाब छलका

32 फ़ीट क्षमता वाला बड़ी तालाब आखिरी बार 2017 में छलका था

 | 
badi lake

उदयपुर 28 अगस्त 2022 । शहर की सबसे अधिक भराव क्षमता वाला बड़ी तालाब आज रविवार रात छलक गया। 32 फ़ीट भराव क्षमता के तालाब पर आज चादर चल गई। बड़ी तालाब में गत दिनों हुई बारिश से आवक हो रही थी। 

BADI

पांच साल बाद बड़ी तालाब इस वर्ष छलका है । आखिरी बार वर्ष 2017 में शहरवासियों ने इसे छलकते देखा था। उदयपुर की प्रमुख फतहसागर, पिछोला, स्वरूपसागर, उदयसागर, गोवर्धन सागर के बाद अब यह झील भी छलक गई। 

BADI LAKE

इधर, उदयपुर से 55 किमी दूरी पर स्थित एशिया की दूसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील जयसमन्द झील में भी आवक जारी है। जयसमंद झील अब भी साढ़े चार फीट खाली है। इसकी भराव क्षमता साढ़े 27 फ़ीट है। 

सीसारमा 3 फ़ीट चल रही हैं। स्वरूपसागर के गेट 9 इंच खुले है। वही फतहसागर के गेट 3 इंच खुले है। हालाँकि मदार तालाब से पानी की आवक बंद हो चुकी है। और फिलहाल वर्षा का दौर भी थम चूका है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News