बेदला गांव के एनिकट की बदहाली को दूर करने और रामगिरी की पुलिया के जल्द निर्माण की मांग

बड़गांव उपप्रधान राठौड़ ने की यूआईटी सचिव से मुलाकात

 | 
bedla

उदयपुर में मानसून के सीजन में हुई भारी बारिश ने जमकर तबाई मचाई थी। इस कारण से अब तक कई जगहों पर व्यवस्थाएं सुधर नहीं पाई है। इसी कड़ी में शहर के समीपवर्ती गांव बेदला के मुख्य एनिकट की पाल को भी भारी नुकसान हुआ था। एक और पाल जगह जगह से क्षतिग्रस्त हुई तो दूसरी ओर भारी बारिश से एनिकट पर लगी रेलिंग टूट कर बह गई। ऐसे में एनिकट की पाल को ठीक करने सहित विकास के अन्य मुद्दों को लेकर बड़गांव पंचायत समिति के उपप्रधान प्रताप सिंह राठौड़ ने युआईटी के सचिव से मुलाकात कर जल्द से जल्द इसकी मरम्मत की मांग की।

राठौड़ ने बताया की एनिकट पर इतने समय तक ओवरफ्लो का पानी बह रहा था लेकिन अब पानी बहुत कम हो गया है, इसलिए पाल को जल्द ठीक करना और रेलिंग लगाने का काम प्राथमिकता से होना चाहिए। पाल पर से रोजाना बड़ी तादाद में किसान,क्षेत्रवासी और मवेशी निकलते हैं ऐसे में पाल के क्षतिग्रस्त और रेलिंग नही होने से दुर्घटना की संभावना रहती है। राठौड़ ने इसके अलावा बेदला खुर्द से रामगिरी को जोड़ने वाली पुलिया के निर्माण की मांग भी यूआईटी सचिव से की। राठौड़ ने बताया की करीब 1 वर्ष पूर्व युआईटी के तत्कालीन सचिव अरुण हसीजा और तकनीकी अधिकारियो ने मौका मुआयना किया था लेकिन अभी तक यूआईटी द्वारा इस जायज मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया है।

bedla

राठौड़ ने बताया की इस पुलिया निर्माण से सिर्फ बेदला खुर्द और रामगिरि के लोग ही लाभान्वित नही होंगे अपितु लखावली, डांगियो का गुड़ा, मानपुरा, प्रतापपुरा, ओटो का गुड़ा, रेबारियों का गुड़ा, सियालपुरा के लोग भी बिना बेदला-बड़गाँव होते हुए आबूरोड मार्ग पर निकल सकते है। ऐसे में यूआईटी इस पुलिया का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान करे। युआईटी सचिव निपेंद्रपाल सिंह ने भी इन समस्याओं को गंभीरता से सुना और जल्द जल्द से इनके निस्तारण का आश्वासन दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News